एमडीयू ने मुंबई विवि को छह विकेट से हराया, राज बने मैन ऑफ द मैच
22वें ऑल इंडिया वाइस चांसलर टी-20 टूर्नामेंट में 14 ओवर में हासिल किया 156 रन का लक्ष्य
रोहतक, गिरीश सैनी। जम्मू स्थित शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित 22वें ऑल इंडिया वाइस चांसलर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 में एमडीयू की एंप्लायज क्रिकेट टीम ने शानदार जीत दर्ज की। एमडीयू ने मुंबई विवि को छह विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाले राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई विवि ने 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए। एमडीयू की ओर से राज ने तीन, डॉ. ऋषि सैनी ने दो और विवेक कुमार ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमडीयू की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए महज 14 ओवर में चार विकेट पर 156 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
राज ने 31 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। कप्तान नरेंद्र शीलक ने 20 गेंदों पर 33, डॉ. विपिन कुमार ने 17 गेंदों पर 27 और दीपक कुमार ने 15 गेंदों पर 18 रन का योगदान दिया।
इस जीत पर कुलपति प्रो. मिलाप पूनिया, कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. रणदीप राणा, डीन सीडीसी प्रो. राजेश पुनिया, खेल निदेशक कुलताज सिंह, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, मडूटा प्रधान डॉ. प्रदीप गहलोत तथा गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान विकास अहलावत गोल्डी सहित विवि अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी।

Girish Saini

