राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में एमडीयू-सीपास की टीम बनी विजेता

राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में एमडीयू-सीपास की टीम बनी विजेता

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडीज (एमडीयू-सीपास), गुरुग्राम की टीम ने ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, द्वारका द्वारा आयोजित ओ.पी. टंडन राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है।

विजेता टीम में नेहा सैनी, खुशी और भारत भूषण शामिल रहे। देशभर के प्रतिष्ठित विधि संस्थानों की टीमों के बीच प्रतियोगिता के दौरान एमडीयू-सीपास की टीम ने अपने उत्कृष्ट कानूनी ज्ञान, शोध क्षमता और प्रभावशाली पैरवी कौशल का प्रदर्शन किया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। निदेशक एमडीयू-सीपास प्रो. प्रदीप अहलावत ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई दी।