एआईआर 52 के साथ गुजरात न्यायिक सेवा परीक्षा उतीर्ण की एमडीयू-सीपीएएस की छात्रा सोनाली ने

एआईआर 52 के साथ गुजरात न्यायिक सेवा परीक्षा उतीर्ण की एमडीयू-सीपीएएस की छात्रा सोनाली ने

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडीज़ (सीपीएएस) की एलएलएम की छात्रा सोनाली चौहान ने ऑल इंडिया रैंक 52 प्राप्त कर गुजरात न्यायिक सेवा परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की है।

एमडीयू-सीपीएएस के निदेशक प्रो. प्रदीप के. अहलावत ने सोनाली चौहान को न्यायिक सेवा में चयनित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सोनाली की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत है। एमडीयू- सीपीएएस परिवार की ओर से भी सोनाली को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। संस्थान ने विश्वास जताया कि वे न्याय, ईमानदारी और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।