दीपों से जगमगाया एमडीयू परिसर, सेवा संकल्प का दिया जला

दीपों से जगमगाया एमडीयू परिसर, सेवा संकल्प का दिया जला

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में वीरवार शाम ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया अभियान’ आयोजित किया गया। विवि समुदाय ने दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

कुलपति प्रो. मिलाप पूनिया और कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने क्रांति चौक पर दीप जलाकर अमर शहीदों को नमन किया। कुलपति ने कहा कि सेवा भावना समाज और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। छोटे-छोटे सेवा कार्य भी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। कुलसचिव ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं और विवि समुदाय को सामाजिक दायित्वों से जोड़ना है।

इस दौरान कुलपति की धर्मपत्नी सुनीता चौधरी और कुलसचिव की पत्नी राखी गुप्ता बंसल भी उपस्थित रही। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. रणदीप राणा, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग सहित अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने दीप प्रज्वलित कर सेवा व संवेदनशीलता का संकल्प लिया।