एमडीयूः पांच पीजी पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर आवेदन आमंत्रित

एमडीयूः पांच पीजी पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर आवेदन आमंत्रित

रोहतक, गिरीश सैनी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमडीयू ने पांच पीजी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए दोबारा आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी बायोकेमिस्ट्री, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी और पीजी डिप्लोमा इन कर्मकांड शामिल हैं।

एमएससी केमिस्ट्री के लिए आवेदन 20 अगस्त तक, जबकि बायोकेमिस्ट्री के लिए 19 अगस्त तक किए जा सकेंगे। माइक्रोबायोलॉजी और माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी के लिए आवेदन 17 से 24 अगस्त तक होंगे। पीजी डिप्लोमा इन कर्मकांड के लिए 17 से 20 अगस्त तक आवेदन किए जा सकेंगे। विवि प्रवक्ता के अनुसार पहले प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों, फिर पूर्व आवेदकों और अंत में नए आवेदकों को शैक्षणिक मेरिट के आधार पर दाखिले का अवसर दिया जाएगा।