एमडीयू के पूर्व छात्र डॉ. संतराम को मिला पद्मश्री सम्मान
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के पूर्व छात्र एवं प्रतिष्ठित शिक्षाविद् डॉ. संतराम देसवाल को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि डॉ. संतराम देसवाल ने एमडीयू से अंग्रेजी और हिंदी में स्नातकोत्तर और हिंदी में पीएचडी की शिक्षा प्राप्त की है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. संतराम देसवाल ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से एक मिसाल कायम की है। उनका यह सम्मान पूरे एमडीयू परिवार के लिए गर्व का विषय है।
Girish Saini 

