एमडीयू एलुमनाई चुनाव 17 अक्टूबर को, चार पदों पर मतदान

एमडीयू एलुमनाई चुनाव 17 अक्टूबर को, चार पदों पर मतदान

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू एलुमनाई एसोसिएशन के 2026-29 कार्यकाल के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को होंगे। इसी दिन मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

रिटर्निंग ऑफिसर प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष समेत चार पदों के लिए मतदान होगा। नामांकन 9 अक्टूबर तक सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक छात्र गतिविधि केंद्र की दूसरी मंजिल स्थित एलुमनाई रिलेशंस विभाग में जमा किए जा सकेंगे।

असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर प्रो. जसवंत सैनी के अनुसार, नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर है। इसी दिन दोपहर 3 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी। 17 अक्टूबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक आईएचटीएम कॉन्फ्रेंस हॉल में मतदान होगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी।

केवल अंतिम मतदाता सूची में शामिल आजीवन सदस्य ही मतदान और चुनाव लड़ सकेंगे। मतदान के लिए वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य है।