एमडीयू एलुमनाई एसोसिएशन चुनाव 17 अक्टूबर को, 5 से नामांकन
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू एलुमनाई एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। रिटर्निंग ऑफिसर प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि एसोसिएशन के उपाध्यक्ष-3, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए मतदान 17 अक्टूबर को होगा। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल अक्टूबर 2026 से सितंबर 2029 तक तीन वर्ष रहेगा।
असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर प्रो. जसवंत सैनी ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 5 से 9 अक्टूबर तक चलेगी। प्रत्याशी सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर की दूसरी मंजिल स्थित एलुमनाई रिलेशन्स कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 12 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी।
मतदान 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आईएचटीएम कॉन्फ्रेंस हॉल में होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी और परिणाम उसी दिन घोषित होंगे। केवल अंतिम मतदाता सूची में शामिल आजीवन सदस्य ही मतदान और चुनाव लड़ सकेंगे। मतदान के लिए वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य होगा।

Girish Saini

