एमडीयूः 4 वर्षीय बीए-बीएड व बीकॉम-बीएड में दाखिला शुरू

ऑनलाइन आवेदन 25 जून तक, एनसीईटी स्कोर के आधार पर बनेगी मेरिट।

एमडीयूः 4 वर्षीय बीए-बीएड व बीकॉम-बीएड में दाखिला शुरू

रोहतक, गिरीश सैनी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमडीयू के शिक्षा विभाग में 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत बीए-बीएड और बीकॉम-बीएड कोर्स में दाखिले के लिए छात्र 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने बताया कि 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में दाखिले के लिए पोर्टल ओपन हो चुका है। बीए-बीएड और बीकॉम-बीएड कोर्स में दाखिले के लिए छात्र 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मेरिट सूची एनटीए द्वारा जारी एनसीईटी-2026 स्कोर कार्ड के आधार पर तैयार की जाएगी।

प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 27 जून को जारी होगी। इसके बाद आरक्षण श्रेणी या कोटा संबंधी त्रुटियों में सुधार के लिए 29 जून तक मौका दिया जाएगा। अभ्यर्थी जरूरी दस्तावेज अपलोड कर पर सुधार संबंधी अनुरोध भेज सकेंगे। संशोधन के बाद पहली मेरिट सूची 2 जुलाई को जारी होगी, जबकि पहली फिजिकल काउंसलिंग 4 जुलाई को होगी। दूसरी, तीसरी और चौथी काउंसलिंग क्रमशः 8 जुलाई, 13 जुलाई और 17 जुलाई को आयोजित की जाएगी। कक्षाएं 5 जुलाई 2026 से शुरू होंगी। पात्रता, सीटें, फीस व अन्य जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट www.mdu.ac.in पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस में देख सकते हैं।