एमडीयूः विभिन्न कोर्सों की रिक्त सीटों पर दाखिले का शेड्यूल जारी
रोहतक, गिरीश सैनी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमडीयू ने विभिन्न पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर दाखिले शेड्यूल जारी कर दिया है।
विवि प्रवक्ता के अनुसार, बीए लोक प्रशासन, एमए योग साइंस, एमटेक, बीसीए, एमएससी पर्यावरण विज्ञान और बीए इकोनॉमिक्स समेत कई कोर्सों के लिए आवेदन व काउंसलिंग कार्यक्रम जारी किए गए हैं। बीए लोक प्रशासन चार वर्षीय की रिक्त सीटों पर प्रवेश काउंसलिंग 21 अगस्त को आयोजित की जाएगी। एमए योग साइंस के लिए आवेदन 25 अगस्त तक और काउंसलिंग 27 अगस्त को होगी। एमटेक रेगुलर व वर्किंग प्रोफेशनल में रजिस्ट्रेशन 19 से 27 अगस्त तक होंगे और काउंसलिंग 27 अगस्त को होगी।
एमएससी पर्यावरण विज्ञान, पर्यावरण जैव प्रौद्योगिकी और वेस्ट मैनेजमेंट सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त है, जबकि काउंसलिंग 27 अगस्त को होगी। बीए इकोनॉमिक्स में आवेदन 19 अगस्त तक, मेरिट सूची 21 अगस्त और काउंसलिंग 24 अगस्त को होगी। अभ्यर्थी प्रवेश संबंधी अपडेट एमडीयू की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
Girish Saini 

