एमडीयूः वाणिज्य विभाग की 8 छात्राएं सहायक प्रोफेसर चयनित, कुलपति ने दी बधाई

एमडीयूः वाणिज्य विभाग की 8 छात्राएं सहायक प्रोफेसर चयनित, कुलपति ने दी बधाई

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के वाणिज्य विभाग की आठ शोधार्थियों का चयन हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा सहायक प्रोफेसर (वाणिज्य) पद पर हुआ है। चयनित छात्राओं ने कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ से भेंट की।

कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने चयनित छात्राओं- निकिता, मोनिका गर्ग, निशु गोयल, नेहा, सुसैन, काजल, पूनम और सुषमा यादव को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इन प्रतिभाशाली छात्राओं ने वाणिज्य विभाग तथा विवि का नाम रोशन किया है। उन्होंने चयनित छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि वाणिज्य विषय एक महत्वपूर्ण विषय है, जिसका न केवल आर्थिक महत्व है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भू-सामरिक (जियोपोलिटिकल) महत्व है। उन्होंने कहा कि वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता का अभियान तथा समावेशी स्टार्टअप प्रारंभ किए जाने की ज़रूरत है। इस दौरान डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो ए.एस. मान, कुलसचिव प्रो संदीप बंसल, वाणिज्य विभागाध्यक्षा प्रो सीमा राठी सहित चयनित छात्राएं और परिजन मौजूद रहे।