एमडीयूः 786 विद्यार्थियों ने दी बीसीए, बीए इकोनॉमिक्स तथा बीए लोक प्रशासन की प्रवेश परीक्षा

एमडीयूः 786 विद्यार्थियों ने दी बीसीए, बीए इकोनॉमिक्स तथा बीए लोक प्रशासन की प्रवेश परीक्षा

रोहतक, गिरीश सैनी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमडीयू में शुक्रवार को स्नातकीय (यूजी) पाठ्यक्रमों- बीसीए, बीए इकोनॉमिक्स तथा बीए लोक प्रशासन की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की गयी।

कुलसचिव प्रो संदीप बंसल ने परीक्षा केंद्र का दौरा कर प्रवेश परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि और चीफ कंसल्टेंट एग्जामिनेशन डॉ. महाबीर धनखड़ ने भी परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।

बीसीए चार वर्षीय में 567 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में बैठे और 139 अनुपस्थित रहे। बीए इकोनॉमिक्स चार वर्षीय में 86 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में बैठे और 48 अनुपस्थित रहे और बीए लोक प्रशासन चार वर्षीय में 133 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में बैठे और 49 अनुपस्थित रहे।

निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि 15 जून को बीए अंग्रेजी चार वर्षीय की प्रवेश परीक्षा प्रातः 10 से 11.15 बजे तक, बीबीए (यूटीडी एंड एमडीयू-सीपास) चार वर्षीय की प्रवेश परीक्षा दोपहर 12.30 से 1.45 बजे तक तथा बीएफए (पेंटिंग) चार वर्षीय की प्रवेश परीक्षा दोपहर 3 से 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।