एमडीयूः कैंपस प्लेसमेंट में बायोकेमिस्ट्री के 3 विद्यार्थी चयनित

एमडीयूः कैंपस प्लेसमेंट में बायोकेमिस्ट्री के 3 विद्यार्थी चयनित

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के बायोकेमिस्ट्री विभाग में हेलिक्स बायो साइंसेज, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में एमएससी बायोकेमिस्ट्री के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

कंपनी प्रतिनिधि डॉ. आभा और पियूष मिश्रा ने विद्यार्थियों को रिसर्च एंड डेवलपमेंट, डायग्नोस्टिक्स, फार्मास्यूटिकल्स और प्रोडक्ट डेवलपमेंट में करियर अवसरों की जानकारी दी। दो चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद तीन विद्यार्थियों का रिसर्च आधारित प्रोडक्ट डेवलपमेंट के लिए चयन हुआ।

विभागाध्यक्ष प्रो. नर सिंह चौहान ने हेलिक्स बायो साइंसेज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने और उनके रोजगार अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण हैं।