एमडीयूः रक्षा अध्ययन विभाग के 10 विद्यार्थियों ने नेट में लहराया परचम
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग के 10 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) उत्तीर्ण कर विभाग का नाम रोशन किया। सफल विद्यार्थियों में अमित, मनीष, ज्योति, खुशी, हर्ष, नीसू, वरुण, अनुज, कुणाल और जसमेर शामिल हैं।
विभागाध्यक्षा प्रो. शालिनी सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्राध्यापकों डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. प्रताप सिंह और डॉ. प्रोमिला रांगी ने भी शुभकामनाएं दीं।

Girish Saini 

