मेयर पोपली ने जीजेयू में छात्रों से किया संवाद, उठे शहर से जुड़े मुद्दे

मेयर पोपली ने जीजेयू में छात्रों से किया संवाद, उठे शहर से जुड़े मुद्दे

हिसार, गिरीश सैनी। हिसार के मेयर प्रवीण पोपली ने सोमवार को गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि का दौरा किया। उन्होंने कुलसचिव डॉ. विजय कुमार से मुलाकात की और फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग के विद्यार्थियों से संवाद किया।

मेयर पोपली ने विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि फार्मेसी पेशे से जुड़े लोग सार्वजनिक जीवन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, करियर विकल्पों और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया।

कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने मेयर के विद्यार्थियों से संवाद को प्रेरणादायक बताया। दोनों के बीच विवि में चुनाव बूथ स्थापित करने, गर्ल्स कॉलेज क्षेत्र से पैदल आवागमन के लिए पुल बनाने तथा परिसर में कुत्तों और बंदरों की समस्या पर भी चर्चा हुई। विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील शर्मा ने उनका स्वागत किया।