माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट का 16वां पारितोषिक वितरण समारोह

मेधावियों को किया सम्मानित, तीसरी मंजिल का शिलान्यास।

माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट का 16वां पारितोषिक वितरण समारोह

रोहतक, गिरीश सैनी। माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 16वें पारितोषिक वितरण एवं ट्रस्ट भवन की तीसरी मंजिल के शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। महामंडलेश्वर डॉ. परमानंद, महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी व महामंडलेश्वर राघवेंद्र भारती के सानिध्य में बतौर मुख्य अतिथि, रोहतक से विधायक भारत भूषण बतरा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मनीष जैन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रेरणा गर्ग, डॉ. चारू गुप्ता, डॉ. सुहास कीर्ति सिंगला और जय प्रकाश बंसल मौजूद रहे।

विधायक भारत भूषण बतरा ने ट्रस्ट में शिक्षा प्राप्त कर रहे 320 विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की। महामंडलेश्वर राघवेंद्र भारती ने युवाओं से नशे से दूर रहकर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

छात्रों ने सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट सचिव अजेश गुप्ता ने आभार जताया। इस दौरान हरिप्रकाश गुप्ता, नरेश जैन, पार्षद विजय गोयल, निखिल नारंग, आशा जैन, मीरा बंसल, गोविंद राम सिंगल, वेद प्रकाश साहनी, प्राचार्या कविता जांगड़ा सहित अन्य गणमान्य जन, शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।