गांव आसन में शहीद निरीक्षक विजेन्द्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
रोहतक, गिरीश सैनी। पुलिस स्मृति दिवस के तहत रोहतक पुलिस ने गांव आसन के सरकारी स्कूल में शहीद निरीक्षक विजेन्द्र सिंह की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया। थाना आईएमटी प्रभारी निरीक्षक राजकरण के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शहीद के परिजनों को सम्मानित किया गया। ग्रामीणों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यार्थियों और युवाओं ने रागनी, कविताओं व गीतों के माध्यम से शहादत को नमन किया। इसी स्कूल के छात्र रहे निरीक्षक विजेन्द्र सिंह की वीरता और बलिदान की गाथा भी विद्यार्थियों को सुनाई गई।
ध्यान रहे कि, गांव आसन निवासी निरीक्षक विजेन्द्र सिंह करनाल सीआईए स्टाफ प्रभारी थे। 31 मई 1992 को पंजाब के पटियाला जिले के मतौली गांव में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ में वे शहीद हो गए थे।

Girish Saini

