मन की बात जनशक्ति को जोड़ने का सशक्त मंच: मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

मन की बात जनशक्ति को जोड़ने का सशक्त मंच: मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने रविवार को सफर के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 138वें प्रसारण को सुना। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशभर के सकारात्मक प्रयासों, नवाचार और जनभागीदारी को एक मंच पर लाने का सशक्त माध्यम बन चुका है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री सामान्य नागरिकों के असाधारण प्रयासों और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सामने लाकर उनका हौसला बढ़ाते हैं। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, युवा नवाचार और महिला आत्मनिर्भरता जैसी पहलों को मन की बात में स्थान मिलने से दूसरे लोग भी प्रेरित होते हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम यह संदेश देता है कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से संभव है। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी को बढ़ावा और जरूरतमंदों की मदद जैसे छोटे प्रयास बड़े बदलाव की नींव बनते हैं।

डॉ शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार भी विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए युवाओं, महिलाओं, किसानों और जरूरतमंद परिवारों के लिए अवसर बढ़ाने पर काम कर रही है।