मक्कड़ डॉ मंगल सेन मंडल के महामंत्री नियुक्त

मक्कड़ डॉ मंगल सेन मंडल के महामंत्री नियुक्त

रोहतक, गिरीश सैनी। भाजपा कार्यकर्ता मनोज मक्कड़ को डॉ मंगल सेन मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है। प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर के निवास स्थान पर आयोजित एक कार्यक्रम में मनोज मक्कड़ को नियुक्ति पत्र सौंपा।

मनोज मक्कड़ ने पार्ची आलाकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी संगठन में उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह इसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय बंसल, डॉ मंगल सेन मंडल के अध्यक्ष अशोक सहगल सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।