अंगदान-नेत्रदान को बनाएं जीवन का सेवा संकल्प, जागरूकता सेमिनार
रोहतक, गिरीश सैनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में अंगदान एवं नेत्रदान जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। उपायुक्त, स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल कॉलेज के अंगदान विभाग के सहयोग से हुए कार्यक्रम में मृत्यु के बाद अंगदान और नेत्रदान के महत्व पर जागरूक किया गया।
पूर्व नेत्र अधिकारी दिनेश शर्मा ने कहा कि नेत्रदान को सामाजिक संस्कार बनाकर किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी लाई जा सकती है। सिविल सर्जन डॉ. कमला वर्मा ने बताया कि चिकित्सकीय नियमों के तहत हृदय, लीवर, किडनी, अग्न्याशय व त्वचा सहित विभिन्न अंग जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोगी हो सकते हैं। डॉ. कुंदन मित्तल ने अंगदान-नेत्रदान को जीवन का सेवा संकल्प बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में चिकित्सक, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Girish Saini 

