एचपीएससी चयन में इमसार की बड़ी उपलब्धि, पांच शोधार्थी बने असिस्टेंट प्रोफेसर

कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने दी बधाई।

एचपीएससी चयन में इमसार की बड़ी उपलब्धि, पांच शोधार्थी बने असिस्टेंट प्रोफेसर

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च (इमसार) के पांच शोधार्थियों का हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की भर्ती प्रक्रिया के तहत उच्चतर शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने चयनित शोधार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इमसार के निदेशक प्रो. प्रदीप अहलावत के नेतृत्व में चयनित शोधार्थियों अनिका, प्रिया और रश्मि ने कुलपति से मुलाकात की।

कुलपति ने कहा कि यह सफलता शोधार्थियों की मेहनत, लगन और समर्पण के साथ एमडीयू की मजबूत अकादमिक एवं शोध संस्कृति को दर्शाती है। उन्होंने चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों से निरंतर अध्ययन और आत्म विकास पर ध्यान देने तथा विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि विवि विद्यार्थियों और शोधार्थियों को बेहतर अकादमिक एवं पेशेवर अवसर उपलब्ध कराने के लिए भविष्य उन्मुख योजनाओं पर काम कर रहा है। प्रो. अहलावत ने भी चयनित शोधार्थियों को बधाई दी।