चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर पहुंचे महम विधानसभा प्रभारी सुनील सांगवान

गौशाला फंड की दूसरी किस्त के चेक सौंपे। 

चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर पहुंचे महम विधानसभा प्रभारी सुनील सांगवान

महम, गिरीश सैनी। प्रदेश भाजपा संगठन और मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा गत दिनों भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव हारे जाने वाली सीटों पर विधायकों को प्रभारी नियुक्त किया गया था। बुधवार को महम विधानसभा के प्रभारी विधायक सुनील सांगवान पहली बार महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विधायक सुनील सांगवान ने महम, बैंसी, समरगोपालपुर और मोखरा की गौशालाओं में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा जारी गौशाला फंड की दूसरी किस्त के चैक सौंपे। जिसमें समरगोपालपुर की गौशाला में 25 लाख 33 हजार, बैंसी गौशाला में 15 लाख 57 हजार, महम की गौशाला में 37 लाख 40 हजार एवं मोखरा गौशाला में 11 लाख 80 हजार 800 रुपये के चैक दिए किए। उन्होंने गौशालाओं के प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने गौ माता की दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए दूसरी किस्त भेजी है। अब कोई भी गौ माता हरियाणा की सड़कों पर बेसहारा नहीं दिखेगी।

प्रदेश सह-मीडिया प्रमुख शमशेर खरक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायाब सैनी के नेतृत्व में गौ सेवा और संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल, दीपक हुड्डा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।