प्रो. राजेश धनखड़ की 35 साल की सेवाओं को मडूटा ने सराहा

प्रो. राजेश धनखड़ की 35 साल की सेवाओं को मडूटा ने सराहा

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में 35 वर्षों की शैक्षणिक सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हो रही पर्यावरण विज्ञान विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर राजेश धनखड़ के सम्मान में मडूटा ने विदाई समारोह आयोजित किया। इसमें शिक्षकों ने उनके शिक्षण, अनुसंधान और विश्वविद्यालय प्रशासन में योगदान को सराहा।

डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. रणदीप राणा, डीन सीडीसी प्रो. राजेश पूनिया और मडूटा प्रधान डॉ. प्रदीप गहलोत ने उनके कार्यकाल को समर्पण और शैक्षणिक उत्कृष्टता का उदाहरण बताया।

प्रो. धनखड़ ने एमडीयू के प्रति आभार जताते हुए सहकर्मियों, विद्यार्थियों और प्रशासन के सहयोग को अपनी उपलब्धियों का आधार बताया। वह डीन लाइफ साइंसेज, पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष, गर्ल्स हॉस्टल्स की प्रोवोस्ट तथा बायोइनफॉर्मेटिक्स और दूरस्थ शिक्षा केंद्रों की निदेशक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं।