मधूसूदन शर्मा ने बतौर आई.जी. संभाला बी.एस.एफ. खडक़ां कलां प्रशिक्षण केन्द्र का पदभार

मधूसूदन शर्मा ने बतौर आई.जी. संभाला बी.एस.एफ. खडक़ां कलां प्रशिक्षण केन्द्र का पदभार

होशियारपुर, 23 अगस्त, 2021: श्री मधूसूदन शर्मा., आई.जी., बी.एस.एफ. ने 21 अगस्त 2021 को सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, बी.एस.एफ. खडक़ां कलां कैंप, होशियारपुर के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, खडक़ां कलां, होशियारपुर, पंजाब, सीमा सुरक्षा बल का पश्चिमी क्षेत्र में स्थित एक नोडल केन्द्र है, जहां महिलाओं को देश की सरहदों की प्रहरियों के तौर पर प्रशिक्षित किया जाता है।

श्री मदूसूदन जिला होशियारपुर के गाँव कमाही देवी के निवासी हैं। उन की प्रारंभिक शिक्षा डी.ए.वी. विधालय दसूहा से हुई है तथा वह राजकीय महाविधालय, होशियारपुर के पूर्व छात्र हैं।

श्री मधूसूदन शर्मा बी.एस.एफ. कैडर के अधिकारी हैं और वर्ष 1986 में एक अधिकारी  के रूप में सीमा सुरक्षा बल में शामिल हुए थे। सीमा सुरक्षा बल के विभिन्न मुख्यालयों में उन्होने महत्तवपूर्ण पदों पर कार्य किया। अपने शानदार कैरियर के दौरान उन्होने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एन.एस.जी.) जैसे उत्कृष्ट बल में सेवा प्रदान की और प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

सहायक प्रशिक्षण केन्द्र बी.एस.एफ. खडक़ां कलां का पभार ग्रहण करने से पहले श्री मधूसूदन ने अत्यंत संवेदनशील, विशेष आप्रेशन सीमांत ओडिशा की कमान संभाल रहे थे, जहां कई चुनौतियों के बावजूद इस सीमान्त मुख्यालय के क्षेत्रीय मुख्यालयों तथा वाहिनीयों को अपना कुशल नेतृत्व प्रदान कर  माओवादियों, नकसिलियों के खिलाफ प्रशंसनीय उपलब्धियां हासिल की।