भारतीय संस्कृति और धर्म के महान प्रतीक हैं भगवान परशुरामः भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली

भारतीय संस्कृति और धर्म के महान प्रतीक हैं भगवान परशुरामः भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली

रोहतक, गिरीश सैनी। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पं. मोहन लाल बड़ौली ने बतौर मुख्य अतिथि, कालिदास आश्रम, सांपला में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके जीवन, आदर्शों व योगदान को याद किया।

प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति और धर्म के महान प्रतीक हैं, जिनका जीवन त्याग, तपस्या और धर्म की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें अन्याय और अधर्म के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

बड़ौली ने कहा कि भगवान परशुराम केवल एक समुदाय के नहीं, बल्कि समस्त समाज के आराध्य हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य जन मौजूद रहे।