भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव 27 से 31 मार्च तक मनाया जाएगा
रोहतक, गिरीश सैनी। जैन सभा रोहतक के तत्वाधान में भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव 27 मार्च से शुरू होगा। 31 मार्च तक चलने वाले इस आयोजन के दौरान स्थानीय जैन जति में धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
30 मार्च को सायंकाल भगवान महावीर पार्क एवं ई-लाईब्रेरी पर वर्धमान कीर्तन मंडल द्वारा भक्ति भजन संध्या, जैन स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। भगवान महावीर स्वामी के कीर्ति स्तंभ पर 1008 दीपों के साथ दीपमाला की जाएगी।
बतौर मुख्य अतिथि, समाजसेवी राजेश जैन शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बलजीत राय जैन, गौतम जैन व प्रदीप जैन मौजूद रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता जैन सभा के प्रधान रवि जैन करेंगे।
31 मार्च को प्रातः काल स्वर्ण रथ यात्रा जैन जती से शुरू होकर अप्रोच रोड, जैन स्थानक रेलवे रोड, दुर्गा भवन मंदिर, गुरुद्वारा टिकाना साहिब, इंद्रा मार्किट, जैन स्थानक सब्जी मंडी, बाबरा मोहल्ला, पिथवाडा मोहल्ला, दिल्ली गेट, शांत मई चौक से होते हुए दिगंबर जैन मंदिर सराय मोहल्ला पहुंचेगी। यहां 108 कलशों से श्रीजी का महामस्तकाभिषेक होगा।

Girish Saini 

