हिंदू कॉलेज में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
जेन-एच आइडियाथन 2026 में नवाचार और उद्यमिता पर जोर
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज में जेन-एच आइडियाथन 2026 के तहत स्टार्टअप सेल एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिल तनेजा ने की। वाणिज्य विभागाध्यक्षा डॉ. रश्मि छावड़ा और स्टार्टअप सेल संयोजिका डॉ. शालू जुनेजा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का गुरुग्राम से सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से विद्यार्थियों ने नवाचार, रचनात्मक सोच, उद्यमिता और भविष्य की संभावनाओं पर मुख्यमंत्री के विचार सुने।
प्राचार्य डॉ. अनिल तनेजा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक सोच, नवाचार और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने नए विचारों को पहचानकर उन्हें उद्यम में बदलने और समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
इस दौरान डॉ. राजेश, डॉ. अंजू देशवाल, डॉ. ज्योति, डॉ. सीमा, डॉ. निधि, डॉ. ज्योति, रितु खुराना सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Girish Saini 

