एमडीयू में पीएम के संबोधन का सीधा प्रसारण, विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में रविवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, एनएसएस व वाईआरसी स्वयंसेवकों, तथा एनसीसी कैडेट्स ने नशा मुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने विद्यार्थियों से नियमित योग, व्यायाम और कम से कम एक खेल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में मानसिक समृद्धता के साथ-साथ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना भी उतना ही आवश्यक है।
कुलपति ने कहा कि बढ़ते वैश्विक प्रतिस्पर्धी दौर में शिक्षा, सोच और नवाचार ही भविष्य का आधार हैं। उन्होंने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, मानसिक सजगता और दृढ़ता बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग ने किया। वाईआरसी समन्वयक प्रो. अंजू धीमान ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. ए.एस. मान, प्रॉक्टर प्रो. रणदीप राणा, खेल निदेशक कुलताज सिंह, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सविता राठी, सहित प्राध्यापक, विद्यार्थी, एनएसएस व वाईआरसी स्वयंसेवक तथा एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्त युवा थीम पर आयोजित स्लोगन राइटिंग एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Girish Saini 

