पीएम मोदी के नशा मुक्त युवा अभियान का सुपवा में सीधा प्रसारण
रोहतक, गिरीश सैनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किए गए नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान का सीधा प्रसारण दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विवि (डीएलसी सुपवा) में किया गया। इस दौरान कुलपति डॉ. अमित आर्य, कुलसचिव डॉ गुंजन मलिक मनोचा, संकाय सदस्य, शिक्षण व गैर शिक्षण कर्मी तथा विद्यार्थी मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री द्वारा देश भर में नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान लॉन्च करने की घोषणा का तालियों के साथ स्वागत किया और अभियान को सफल बनाने में अपनी हर संभव सक्रिय भूमिका निभाने का प्रण लिया।
कुलपति डॉ अमित आर्य ने कहा कि नशा किसी भी इंसान, समाज व राष्ट्र के लिए नासूर है, इसलिए इससे छुटकारा पाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इस देशव्यापी शुरुआत के सकारात्मक परिणाम निश्चित रूप से सामने आएंगे। कुलपति ने कहा कि नशे की लत लगने के बाद भी इससे छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशे से बचाने की नैतिक जिम्मेदारी उनके शिक्षकों की है, क्योंकि कोई भी छात्र अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय अपने घर-परिवार के मुकाबले गुरुजनों की संगत में ज्यादा बिताता है।
Girish Saini 

