एचपीएस के वार्षिकोत्सव में नन्हे मुन्नों ने जमाया रंग

एचपीएस के वार्षिकोत्सव में नन्हे मुन्नों ने जमाया रंग

रोहतक, गिरीश सैनी। हिंदू पब्लिक स्कूल के चौथे वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। इस मौके पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन से प्रारंभ इस कार्यक्रम में सबसे पहले बच्चों ने हनुमान चालीसा प्रस्तुत की।

प्राचार्य डॉ मीनू कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए स्कूल की उपलब्धियां साझी की। नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से सबका मन मोह लिया, जिनमें मुख्य रूप से हरियाणवी व कश्मीरी नृत्य शामिल थे। बच्चों ने नृत्य नाटिका द्वारा पेड़ों का महत्व समझाया। उन्होंने चंद्रयान की सफलता दर्शाते हुए एक नाटक भी पेश किया।

मुख्य अतिथि नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में स्कूल के उज्जवल भविष्य की कामना की। बतौर विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने हिंदू पब्लिक स्कूल को ग्यारह लाख रुपए की राशि भेंट की। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर हिंदू शिक्षण संस्था के प्रधान सुदर्शन कुमार धींगड़ा, पूर्व प्रधान राजेश सहगल, महासचिव जितेंद्र मेहता, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार आहूजा, गुलशन कुमार धींगड़ा सहित अन्य पदाधिकारी, शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहे।