लाइफ स्किल्स एंड एनहांसमेंट ऑफ एम्पलोयमेंट स्किल्स कार्यशाला संपन्न
रोहतक, गिरीश सैनी। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा महिंद्रा प्राइड क्लासरूम (नांदी ग्रुप) के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। लाइफ स्किल्स एंड एनहांसमेंट ऑफ एम्प्लॉयमेंट स्किल्स विषयक इस कार्यशाला में 50 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि, एमडीयू की निदेशिका सीसीपीसी, डॉ. दिव्या मल्हान ने शिरकत की।
उन्होंने छात्राओं को इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाएं विद्यार्थियों के रोजगार कौशल में वृद्धि करने में अहम हैं। कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन डॉ रविन्द्र पॉल (ट्रेनर महिंद्रा प्राइड) ने छात्राओं को प्रभावी संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल्स से अवगत कराया। प्राचार्या डॉ. रश्मि लोहचब ने भी छात्राओं को ऐसी कार्यशालाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य, पुस्तकालय विभाग से उर्मिला राठी व आशा खरब मौजूद रही।

Girish Saini 

