स्वतंत्रता दिवस पर मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों पर विधिक जागरूकता शिविर

स्वतंत्रता दिवस पर मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों पर विधिक जागरूकता शिविर

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया तथा सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस पर राजीव गांधी स्टेडियम में मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। 

एडवोकेट दीपक वशिष्ठ एवं सुनील ने नागरिकों को विधिक साहित्य के माध्यम से संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों और संवैधानिक कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारों का उचित उपयोग करने तथा कर्तव्यों का जिम्मेदारी से पालन करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए उपलब्ध नि:शुल्क कानूनी सहायता और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। आमजन को विधिक सहायता के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन 15100 से भी अवगत कराया गया।