महिला श्रमिकों के लिए कानूनी जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम आयोजित
श्रमिक सुरक्षा अभियान, कानूनी जागरूकता कार्यक्रम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला श्रमिक सशक्तिकरण, कलानौर रोहतक
रोहतक, गिरीश सैनी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षा नीरजा कुलवंत कलसन व प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान के मार्गदर्शन में श्रमिक सुरक्षा अभियान की श्रृंखला में संत रविदास मंदिर के नजदीक वार्ड नंबर 10 कलानौर में महिला श्रमिकों के लिए कानूनी जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिला श्रमिकों को उनके अधिकारों, विधिक संरक्षण, कार्यस्थल पर सुरक्षा, महिला कल्याण योजनाओं तथा उपलब्ध नि:शुल्क विधिक सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना था। महिला श्रमिकों को विभिन्न श्रम कानूनों, घरेलू एवं कार्यस्थल पर उत्पीड़न से सुरक्षा, शिकायत निवारण तंत्र, तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। महिला श्रमिकों को पैंफलेट, हेल्पलाइन नंबर एवं जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई।
Girish Saini 

