गांधीवाद की प्रासंगिकता पर एमकेजेके में व्याख्यान आयोजित

गांधीवाद की प्रासंगिकता पर एमकेजेके में व्याख्यान आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा वर्तमान समय में गांधीवाद की प्रासंगिकता विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य वक्ता डॉ. संतोष मुदगिल ने स्वयं सेविकाओं को महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित बातें बताई।

उन्होंने स्वयं सेविकाओं को महात्मा गांधी के सिद्धांत “बुराई का बदला बुराई नहीं बल्कि अच्छाई होना चाहिए" के बारे में बताया। उन्होंने सभी स्वयंसेविकाओं को सत्य पर अडिग रहने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सोफिया जाखड़ की देखरेख में हुआ।