एमडीयू में मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य के सामंजस्य पर व्याख्यान

एमडीयू में मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य के सामंजस्य पर व्याख्यान

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के सामंजस्य पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। माइंड-बॉडी हार्मनी: एन एक्सप्लोरेशन ऑफ होलिस्टिक वेलनेस विषयक व्याख्यान में पीजीआईएमएस, रोहतक के मनोचिकित्सक डॉ. योगेंद्र मलिक ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक संतुलन का महत्व बताया।

उन्होंने कहा कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं। बेहतर मानसिक स्वास्थ्य से कार्यक्षमता, सकारात्मक सोच और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन अपनाने तथा पढ़ाई और दैनिक जीवन की चुनौतियों के बीच मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।