जीवनशैली रोगों पर व्याख्यान आयोजित
बरवाला, गिरीश सैनी। स्थानीय नेशनल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एवं अस्पताल के कायचिकित्सा विभाग द्वारा डायबिटीज, मोटापा एवं थायराइड विकारों में लाइफस्टाइल मोडिफिकेशन विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य वक्ता डॉ. राजीव पाखेत्रा ने शिरकत की।
प्राचार्य डॉ. त्रिभुवन पारीक ने स्वागत संबोधन किया तथा कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। डॉ. पाखेत्रा ने डायबिटीज, मोटापा एवं थायराइड विकारों के कारण, लक्षण एवं प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, व्यायाम, योग तथा तनाव प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया, साथ ही आयुर्वेदिक सिद्धांतों के अनुरूप जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
इस दौरान आयोजित इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

Girish Saini 

