एनएसएस से सेवा, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की सीख
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज में नव-नामांकित एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. रजनी कुमारी और डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस गीत की प्रस्तुति से हुई। स्वयंसेवकों संजय और हिमांशु ने नशा मुक्त भारत तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषयों पर रागिनी प्रस्तुत कर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों से एनएसएस की गतिविधियों में सक्रिय एवं समर्पित भागीदारी का आह्वान किया।
स्वयंसेवकों ने पीपीटी के माध्यम से एनएसएस के जागरूकता एवं आउटरीच कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान नव-नामांकित स्वयंसेवकों को एनएसएस की कार्यप्रणाली और समाजसेवा के विभिन्न आयामों से अवगत कराया गया। डॉ. रजनी कुमारी ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान एनएसएस परामर्श समिति के सदस्य, स्वयंसेवक और अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Girish Saini 

