हिन्दू कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिन्दू कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान-2026 का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसी कड़ी में सोमवार को उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के दिशा निर्देशन में छात्र कल्याण समिति ने एनएसएस सेल एवं महिला प्रकोष्ठ के सहयोग से भारत में राष्ट्रवाद विषय पर व्याख्यान आयोजित किया।
बतौर मुख्य वक्ता, एमडीयू के राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार ने राष्ट्रवाद के विभिन्न आयामों, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के महत्व पर बल दिया और विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
मंच संचालन डॉ. प्रोमिला यादव ने किया। डॉ. अंजू देशवाल ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. रजनी कुमारी, डॉ. चित्रा शर्मा, डॉ. हर्षिता, डॉ. ज्योति, डॉ. ममता सहगल, मनीषा सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।
Girish Saini 

