आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आजः उपायुक्त सचिन गुप्ता

आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आजः उपायुक्त सचिन गुप्ता

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हरियाणा राज्य के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। दाखिले इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तथा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) हसनगढ़ में विशेष हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है। प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी किसी भी कार्य दिवस में संस्थान पहुंचकर आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

राजकीय आईटीआई हसनगढ़ में वर्तमान सत्र के दौरान इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, एम.ए.ई.ई., एम.एम.वी., आर.ए.सी. सहित कुल 19 विभिन्न व्यवसायों (ट्रेडों) में प्रशिक्षण उपलब्ध है। इन ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि तकनीकी एवं कौशल आधारित शिक्षा आज के समय की आवश्यकता है। आईटीआई संस्थानों में उपलब्ध व्यावसायिक पाठ्यक्रम युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप दक्ष बनाते हैं तथा रोजगार के नए अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने जिला के युवाओं का आह्वान किया कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर अपना आवेदन कर कौशल विकास कार्यक्रमों का लाभ उठाएं। प्रवेश से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, विभिन्न ट्रेडों की जानकारी तथा अन्य दिशा-निर्देश हरियाणा आईटीआई प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध हैं।