श्रम विभाग द्वारा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

श्रम विभाग द्वारा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

हिसार, गिरीश सैनी। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए श्रम विभाग, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, हिसार द्वारा कार्यालय परिसर में एक विशेष वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। उप निदेशक, श्रम विभाग रविंद्र सिंह की देखरेख में आयोजित इस आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच पर्यावरण जागरूकता बढ़ाना और एक हरा-भरा और स्वस्थ कार्यस्थल बनाना था।

रविन्द्र सिंह ने पर्यावरण की रक्षा में सामुदायिक प्रयासों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे अभियान न केवल हमारे कार्यस्थल को सुंदर बनाते हैं, बल्कि कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

इस दौरान कर्मचारियों ने पीपल, अमरूद, गुलमोहर और आंवला आदि विभिन्न प्रजातियों के लगभग 25 पौधे लगाए और उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।