कुलदीप अत्री बने भारतीय मजदूर संघ की रोहतक इकाई के अध्यक्ष
रोहतक, गिरीश सैनी। भारतीय मजदूर संघ की रोहतक इकाई का अधिवेशन रविवार को बीएमएस रोहतक विभाग प्रमुख जितेन्द्र वत्स की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इस दौरान भारतीय मज़दूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जे पी कौशिक भी मौजूद रहे। मंच संचालन रविंदर हुडा ने किया।
इस मौक़े पर भारतीय मजदूर संघ रोहतक की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिला अध्यक्ष कुलदीप अत्री, जिला मंत्री राहुल कुमार बलियाना, उपाध्यक्ष रविंदर बल्हारा, सह सचिव चांद राम व कोषाध्यक्ष नवीन डांगी को बनाया गया। इस मौके पर बीएमएस संबंधित अन्य संगठनो से मनीष नांदल, संदीप हुडा, रामावतार सहितअन्य मौजूद रहे।
Girish Saini 

