भाषण प्रतियोगिता में कोमल व हर्षिता प्रथम

भाषण प्रतियोगिता में कोमल व हर्षिता प्रथम

रोहतक, गिरीश सैनी। महर्षि दयानंद जयंती के उपलक्ष्य में महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्राएं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कोमल व हर्षिता ने प्रथम, साक्षी व तांसी ने दूसरा तथा रिंकी, किरण व हिमानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ रश्मि लोहचब ने छात्राओं को इस प्रकार के आयोजन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका सुमन देवी और मोनिका मौजूद रहे।