गुरुद्वारा बंगला साहिब में कीर्तन दरबार 14 जून को

गुरुद्वारा बंगला साहिब में कीर्तन दरबार 14 जून को

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय जींद रोड स्थित नौवीं पातशाही गुरुद्वारा बंगला साहिब में शनिवार 14 जून को कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। कीर्तन समागम शाम 7 बजे से प्रारंभ होकर रात 10.30 बजे तक चलेगा।

समागम में प्रसिद्ध कीर्तन गायक व कथावाचक भाई गुरशरण सिंह लुधियाना वाले शब्द गायन करेंगे। साथ ही, हेड ग्रंथी ज्ञानी अजीत सिंह और हजूरी रागी गुरदेव सिंह व गुरमेल सिंह कोयल शब्द गुरबाणी एवं गुरु इतिहास से संगत को निहाल करेंगे। गुरुद्वारा सेवादार हरीश बतरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस समागम का आयोजन शब्द चौकी जत्था, गुरुद्वारा बंगला साहिब द्वारा किया जा रहा है, जिसमें रोहतक के अलावा हांसी, जींद, खरखौदा, सोनीपत, पानीपत आदि स्थानों से संगत पहुंचेगी।