खुशबू बनी ओवरऑल बेस्ट एथलीट, वंदना व रचना रनर-अप
महिला पॉलिटेक्निक में वार्षिक एथलेटिक मीट आयोजित।
रोहतक, गिरीश सैनी। बीपीएस महिला पॉलिटेक्निक, खानपुर कलां में आयोजित वार्षिक एथलेटिक मीट में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपने उत्साह और खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मंच संचालन शेफाली गुप्ता एवं कमल ने किया।
प्राचार्या किरण जिंदल में सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित करते हुए अपने संबोधन में खेलों के माध्यम से जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन शैली के महत्व पर बल दिया।
शेफाली गुप्ता ने बताया कि इस दौरान 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, लॉन्ग जंप, हाई जंप, लेमन रेस, थ्री-लेग रेस तथा म्यूजिकल चेयर आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने जोशोखरोश के साथ हिस्सा लिया।
उन्होंने बताया कि सीएसई की छात्रा खुशबू को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ओवरऑल बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। डीएमएलटी की छात्रा वंदना प्रथम रनर-अप तथा रचना द्वितीय रनर-अप रही। प्राचार्या किरण जिंदल ने विजेताओं को सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों को सक्रिय भागीदारी और खेल भावना के लिए बधाई दी। इस दौरान शेफाली गुप्ता, अरुणा, कुसुम सहित अन्य स्टाफ सदस्य एवं छात्राओं मौजूद रहे।

Girish Saini 

