कमलेश भारतीय ग्लोबल एक्सीलेंसी अवाॅर्ड से हुए सम्मानित 

कमलेश भारतीय ग्लोबल एक्सीलेंसी अवाॅर्ड से हुए सम्मानित 

नोएडा की इंटरनेशनल चैंबर ऑफ न्यूज मीडिया एंड इंडस्ट्री संस्था द्वारा कल शाम (12 फरवरी, 2022) पत्रकारिता पर आयोजित ऑनलाइन विमर्श के बाद सम्मान प्रदान किये गए। यह सम्मान (ग्लोबल एक्सीलेंसी अवाॅर्ड) आज तक के मैनेजिंग एडिटर प्रभु चावला और वरिष्ठ पत्रकार संतोष भारतीय की ओर से दिये गये। जिन्हें यह पुरस्कार धिरे गए उनके नाम निम्नलिखित हैं: कमलेश भारतीय, कमाल खान (स्वर्गीय), टिल्लन रिछारिया, दिनेश मनसेरा, रामनाथ राजेश, हिमानी मोनालिसा (आकाशवाणी), रमा त्यागी (डी डी न्यूज), सहर जमां और डाॅ मधु के श्रीवास्तव। सम्मान प्रदान किये जाने पर कमलेश भारतीय ने कुलपति संदीप मरवाह और सुशील भारती का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।  उन्होंने बताया कि वे अवाॅर्ड समारोह के समय अमर उजाला माई सिटी, हिसार कार्यालय में एक कार्यक्रम में मौजूद थे और चीफ अमरनाथ प्रसाद सहित सभी मित्रों ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को सभी ने स्मरणीय बना दिया।