अंतरराष्ट्रीय काव्य संकलन में प्रकाशित रचना के लिए कल्पना शर्मा सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय काव्य संकलन में प्रकाशित रचना के लिए कल्पना शर्मा सम्मानित

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की सहायक प्रोफेसर कल्पना शर्मा को ‘नरेंद्र मोदी एक युग प्रवर्तक’ नामक अंतरराष्ट्रीय काव्य संकलन में प्रकाशित उनकी रचना के लिए सम्मानित किया गया है। कल्पना शर्मा यह सम्मान पाने वाले देश-विदेश के 90 प्रतिभागियों में शामिल है। 21 भाषाओं में संकलित इस काव्य संकलन ने ‘किंगस बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स’ में स्थान बनाया है। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई व कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर ने कल्पना शर्मा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

सहायक प्रोफेसर कल्पना शर्मा ने बताया कि इस पुस्तक के लिए देश-विदेश के रचनाकारों से रचनाएं आमंत्रित की गई थी। रचनाओं का विषय -नरेंद्र मोदी एक युग प्रवर्तक था। रचनाओं की उत्कृष्टता और गुणवत्ता के आधार पर उन्हें संकलन में शामिल किया गया। संकलन की श्रेष्ठ रचनाओं के रचनाकारों को सम्मानित किया गया। कल्पना शर्मा को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी, मेडल तथा संबंधित पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।