पत्रकारिता विभाग में जूनियर्स ने सीनियर्स को दी विदाई
वंश व मुस्कान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट परफॉर्मर बने।
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एमए (प्रीवियस) के विद्यार्थियों ने एमए फाइनल के विद्यार्थियों के लिए एक विदाई समारोह का आयोजन किया। गीत, संगीत, नृत्य और अभिनय से सजी इस रंगारंग प्रस्तुति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
इस दौरान विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं वर्तमान एडजंक्ट फैकल्टी डॉ. हरीश कुमार, डॉ. बेनुल तोमर, सुनित मुखर्जी तथा डॉ. नवीन कुमार ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सीनियर विद्यार्थियों ने विभाग में बिताए अपने अनुभवों और यादों को साझा किया। अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों वंश और मुस्कान को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट परफॉर्मर के रूप में सम्मानित किया गया। जूनियर्स ने सीनियर्स को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Girish Saini 

