ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध साझा चेकिंग अभियान
रोहतक, गिरीश सैनी। सडक़ सुरक्षा माह के तहत उपायुक्त सचिन गुप्ता द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना में तथा आरटीए सचिव वीरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आरटीए टीम द्वारा यातायात पुलिस के सहयोग से ओवरलोडिंग वाहनों की जांच के लिए एक साझा ऑपरेशन चलाया गया।
इस दौरान विभिन्न श्रेणियों के ओवरलोड वाहनों की गहन जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के नियमानुसार चालान किए गए। वाहन चालकों को बताया गया कि ओवरलोडिंग न केवल सडक़ सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है, बल्कि इससे सडक़ों की क्षति भी होती है। प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित क्षमता से अधिक भार न ढोने की अपील की, ताकि सडक़ दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। इस दौरान थाना प्रभारी (यातायात पुलिस) जसबीर सिंह, परिवहन निरीक्षक जसबीर नरवाल, परिवहन उप-निरीक्षक संदीप गुलिया तथा सहायक उप-निरीक्षक राजेश सहित अन्य मौजूद रहे।
Girish Saini 

