रोहतक में 28 अक्टूबर को रोजगार मेला, 12वीं पास से स्नातकोत्तर तक को मौकाः डीसी
रोहतक, गिरीश सैनी। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 28 अक्टूबर को रोहतक में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि मंडल रोजगार कार्यालय द्वारा यह मेला सुबह 9:30 बजे लघु सचिवालय स्थित हॉल नंबर 301 में लगेगा। इसमें 2 से 3 प्रतिष्ठान भाग लेकर योग्य अभ्यर्थियों को नौकरी के अवसर देंगे।
मेले में 12वीं पास, डिप्लोमाधारी, स्नातक और स्नातकोत्तर सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। रोहतक व आसपास के जिलों के युवाओं को अपनी योग्यता और कौशल के अनुरूप नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।
उपायुक्त ने युवाओं से निर्धारित समय पर पहुंचने और हरियाणा रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करवाने की अपील की, ताकि वे रोजगार मेलों की जानकारी प्राप्त कर सकें।

Girish Saini

