जेएनवी का 10वीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशतः डीसी सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि गांव घुसकानी स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस वर्ष कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 77 विद्यार्थियों ने भाग लिया और सभी विद्यार्थी सफल रहे। 73 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। छात्रा यशिका ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
प्राचार्य सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि छात्रा दीक्षा ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की। उप-प्राचार्य फिरोज खान ने भी इस शानदार परिणाम पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी।

Girish Saini 

